फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Suicide, A girl from Chandigarh hanged herself at her friend's house in Bilaspur

Suicide: चंडीगढ़ से आई युवती ने बिलासपुर में अपने दोस्त के घर लगा लिया फंदा

Sun, 28 Aug 2022 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 11:58 AM IST
सार

बिलासपुर पहुंची युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। युवती के चंडीगढ़ स्थित आवास की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Suicide, A girl from Chandigarh hanged herself at her friend's house in Bilaspur
युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ से अपने दोस्त के घर बिलासपुर पहुंची युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी अनुसार मार्या (20) पुत्री अब्दुल रशीद निवासी खुड्डा लाहौरा, चंडीगढ़ शुक्रवार शाम को बिलासपुर के सिनेमा कॉलोनी में रहने वाले दोस्त का पता करते पुलिस चौकी बिलासपुर पहुंची। युवती ने दोस्त का घर ढूंढने में मदद मांगी। पुलिस ने दोस्त के पिता को बुलाया। परिचित होने के चलते वह युवती को घर ले गए। दोस्त के पिता ने युवती के माता-पिता को फोन कर युवती के बिलासपुर में होने की जानकारी दी।

विज्ञापन


इसके बाद सुबह वापस चंडीगढ़ भेज देने की बात कहकर एक कमरे में सोने के लिए भेज दिया। सुबह युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवती के माता-पिता को सूचना दी। जानकारी अनुसार युवती जिस दोस्त से मिलने आई थी, वह चंडीगढ़ में उसी मकान में किराये पर रहता था, जिसमें युवती अपने परिवार के साथ रहती थी। करीब तीन साल पहले असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी लगने के बाद युवक किसी अन्य राज्य में चला गया। उधर, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। युवती के चंडीगढ़ स्थित आवास की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed