फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Girl Child Empowerment Campaign Concluded in Koldam

कोलडैम में बालिका सशक्तीकरण अभियान संपन्न

Mon, 25 Jul 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl Child Empowerment Campaign Concluded in Koldam
एनटीपीसी कोलडैम में आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान के समापन पर प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवा? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन की आवासीय परिसर में चार सप्ताह तक आयोजित बालिका सशक्तीकरण अभियान का सोमवार को समापन हुआ। एक माह तक शिविर में रहकर बच्चियों ने नम आंखों से एक दूसरे को विदाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान एनटीपीसी कोलडैम के आवासीय परिसर का माहौल मुस्कराहट और आंसुओं से नम हो गया। एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तीकरण अभियान 27 जून से 25 जुलाई तक चला। 28 दिनों तक बच्चों ने न सिर्फ शिक्षा प्राप्त की बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास से संबंधित टिप्स भी लिए। कार्यशाला में बच्चों को गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण आदि विषय खेल-खेल में पढ़ाए गए। योग, स्वयं रक्षा, कंप्यूटर, पेंटिंग, चित्रकारी विषयों की भी जानकारी दी गई। बच्चों को गुड टच और बैड टच विषय के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बालिकाओं ने गीत, नृत्य और नाटक से अलग-अलग विषयों की जानकारी दी। कोलडैम के महाप्रबंधक कुलविंदर सिंह ने बच्चों से मिलकर कार्यक्रम के दौरान पढ़ाऐ पाठ के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का दूरगामी परिणाम सुखद होगा। उन्होंने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समापन समारोह के दौरान बालिकाओं ने योग, नृत्य, और लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। अभिभावकों ने एनटीपीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed