फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin's Pooja Patial secured third position by opening 307 accounts.

Bilaspur News: -घुमारवीं की पूजा पटियाल ने 307 खाते खोलकर हासिल किया तीसरा स्थान

Thu, 23 Feb 2023 05:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin's Pooja Patial secured third position by opening 307 accounts.
डाक मंडल हमीरपुर द्वारा घुमारवीं में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में पूजा पटियाल को सम्मानित करत
बचत बैंक महा अभियान में हमीरपुर मंडल ने खोले 36,353 बचत खाते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। डाक मंडल हमीरपुर द्वारा घुमारवीं में विशेष सम्मान समारोह को आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पोस्ट मास्टर जनरल हिमाचल परिमंडल वंदिता कौल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवर अधीक्षक डाकघर हमीरपुर मंडल नरेंद्र कुमार ने की।
बचत बैंक महाअभियान नवंबर 2022 में पूरे मंडल में चलाया गया था। सहायक अधीक्षक डाकघर हमीरपुर मंडल संदीप धर्माणी ने इसकी पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि कैसे पूरे हमीरपुर मंडल में शाखा डाकघर के छोटे स्तर से प्रधान डाकघर तक लोगों के बीच में जा जाकर बचत अभियान के बारे में जागरूकता लाकर रिकॉर्ड स्तर पर 36,353 पोस्ट ऑफिस की विभिन्न बचत योजनाओं के खाते खोले गए। जिसमें घुमारवीं की पूजा पटियाल ने 307 खाते खोलकर तीसरा स्थान हासिल किया है। हमीरपुर मंडल में इस पूरे वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड खाते खोले जा रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप हमीरपुर मंडल पूरे प्रमंडल में इस वित्तीय वर्ष में प्रथम स्थान पर है। इस समारोह में बचत बैंक अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, ग्रामीण डाक सेवकों, बचत अभिकर्ताओं व उपमंडल अधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा मंडलीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वंदिता कोल ने बताया गया कि डाकघर बचत योजनाएं वित्तीय समावेशन के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इन योजनाओं में जमा पैसा देश की उन्नति के काम आता है। इन सभी योजनाओं में ब्याज अन्य बैंकिंग संस्थाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा होता है। डाकघर के कर्मचारी लोगों को इन बचत योजनाओं व इसके अतिरिक्त डाक जीवन बीमा तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर देश की सेवा ही कर रहे है और आग्रह किया कि ऐसे ही हर कर्मचारी भविष्य में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को डाकघर बचत योजनाओं से जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सम्मानित किए गए व्यक्तियों के नाम
संदीप धर्माणी, मेनका वर्मा, संजीव कुमार, राजेश कुमार, सारंग पाणी, रजनीश कुमार, विक्रांत नडड़़ा, बशीर, रजनीश, संदीप कुमार, कमल देव, दौलत राम, संजीव कुमार, सोनू देवी, सुशील कुमार, रवींदर कुमार, विजय कुमार, अनिरुद्ध भारद्वाज, जोगिंदर, कल्पना, राज कुमार, नीना देवी, वंदना शर्मा, सुरेस कुमार, ज्ञान चंद, कुलदीप कुमार, राम कृष्ण, कीर्ति शर्मा, दीप राम, तिलक राज, सुदेश कुमारी, जुगल किशोर, रीना कुमारी, प्रवीण कुमारी, सुमन कुमारी, संतोष कुमारी, कांता देवी, उमा देवी, पूजा पटियाल, दीपिका सोनी, पवन कुमार, मीना शर्मा, पुष्पा देवी, शीतल ठाकुर, जगदीश चंद, सलोचना देवी, मंजु देवी, निधि, रेनू डोंगरा, कमल देवी, नरेश कुमार, पूजा देवी, संतोष कुमारी, विजय शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed