फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin's famous goldsmith arrested after nine months of jewelery theft

Bilaspur News: गहने चोरी के नौ महीने बाद घुमारवीं का नामी सुनार गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin's famous goldsmith arrested after nine months of jewelery theft
चोरी का सोना भी बरामद, करसोग के नांज गांव में 20 लाख के आभूषणों पर हाथ किया था साफ
विज्ञापन

करसोग पुलिस ने रात 2 बजे घर पर दी दबिश
बिलासपुर चार युवकों को पहले कर चुकी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मंडी जिले के करसोग में नौ महीने पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घुमारवीं शहर के नामी सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनार से चोरी के आभूषण का सोना भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने आभूषणों को पिघला दिया था।
आरोपी सुनार पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त पाया जा चुका है। कुछ माह पहले अर्की में हुई चोरी के मामले में भी इसी सुनार से चोरी के गहने बरामद हुए थे। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। वीरवार को आरोपी सुनार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। करसोग पुलिस ने बुधवार रात करीब 2:00 बजे सुनार के घर पर दबिश दी और गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

चोरी की यह वारदात मार्च 2024 में करसोग उपमंडल के नांज गांव में एक घर से हुई थी। चाेरों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने चोरी किए थे। करसोग पुलिस ने हाल ही में बिलासपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया। उसने बिलासपुर के ही तीन और आरोपियों के नाम बताए। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में घुमारवीं के सुनार का नाम सामने आया। आरोपी सुनार की पहचान शिवम सोनी निवासी नजदीक बस अड्डा घुमारवीं के रूप में हुई है। आरोपी की घुमारवीं बस अड्डा मार्ग पर दुकान है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र का है। पिछले कई साल से घुमारवीं शहर में सुनार की दुकान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उप अधीक्षक करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि मार्च 2024 को नांज गांव में हुई एक चोरी के मामले में घुमारवीं के एक आभूषण विक्रेता से चोरी के गहने बरामद किए हैं। आरोपी सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed