फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin Yuva Morcha expanded its divisional executive

Bilaspur News: घुमारवीं युवा मोर्चा ने मंडल कार्यकारिणी में किया विस्तार

Fri, 27 Oct 2023 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin Yuva Morcha expanded its divisional executive
- पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा युवा मोर्चा मंडल घुमारवीं ने मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को नियुक्ति दी। इस मौके पर पूर्व खाद्य मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मोर्चा अध्यक्ष अंकुश चंदेल ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद कार्यकारिणी का एलान किया है। इसमें राकेश ठाकुर, सचिन, ओंकार चंद, विनय धीमान, कुलदीप सिंह, विशाल शामा, सूर्यांश भारद्वाज और लखबीर चंदेल को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सुशील परमार और करणवीर सिंह को महामंत्री, रवि कुमार, पंकज शर्मा, विवेक ठाकुर, अरुण कुमार, संदीप जसवाल, विजय पाठक, विशाल शर्मा और सतीश कुमार को सचिव, पंकज ठाकुर को कार्यालय सचिव, सौरभ और अजय शर्मा को सह कार्यालय सचिव, अंकुश और अरविंद शर्मा को प्रवक्ता, रोहित पटियाल, सुभाष चौहान और योगेश शर्मा को सह प्रवक्ता, निशांत चौहान को मीडिया प्रभारी और सूर्यांश को सह मीडिया प्रभारी, लखन सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, राजिंद्र राणा और अनीश ठाकुर को सह सोशल मीडिया प्रभारी, हर्ष वर्धन बॉबी को कोषाध्यक्ष, दिनेश चंदेल को सह कोषाध्यक्ष, अमित पटियाल को आईटी प्रभारी, निशांत और अखिल शर्मा को सह आईटी प्रभारी, लक्की चंदेल को शहरी इकाई अध्यक्ष, अनमोल शामा और निखिल को शहरी इकाई महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भी अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। इस दौरान राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भारत का भविष्य हमारी युवा पीढ़ी की सोच और उनके प्रदर्शन पर निर्भर करती है। युवा वर्ग में अनोखी काबिलियत होती है कि वह पूरी दुनिया को बदल सके। हमारी युवा पीढ़ी पूरी कायनात को बदलने की शक्ति रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed