फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin police raped when video went viral on social media

दुकान में मूंगफली खा रहे दुकानदार का काट दिया बिना मास्क का चालान

Thu, 10 Dec 2020 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin police raped when video went viral on social media
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले के घुमारवीं थाना पुलिस प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काट रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भी घुमारवीं पुलिस अचानक मोरसिंघी पहुंची और और एक दुकानदार का चालान काट दिया। इसके बाद इसका वीडियो वायरल हो गया। दुकानदार वीडियो में बोल रहा है कि मैं अपनी दुकान पर मूंगफली खा रहा हूं और घुमारवीं पुलिस ने मेरा बिना मास्क चालान काट दिया।
विज्ञापन

वीडियो में जिस व्यक्ति का चालान काटा गया है, उसने मास्क भी पूरी तरह नहीं लगाया था। लेकिन वह मूंगफली खाने का दावा कर रहा है। वहीं, घुमारवीं पुलिस का जो कर्मचारी चालान काटने लिए पहुंचा था, उसने भी मास्क पूरी तरह से नहीं लगाया था। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस कारण घुमारवीं पुलिस को आलोचना का शिकार होना पड़ा है। अब प्रश्न यह उठ रहा है कि अगर यह दुकानदार अपनी दुकान में अकेला खड़ा था, तो पुलिस चालान किस बात का काट रही है। दुकानदार का कहना है कि चालान काटते समय वह मूंगफली खा रहा था और कोई दूसरा व्यक्ति दुकान में मौजूद नहीं था। ऐसे में कोविड नियमों के अनुसार पुलिस चालान नहीं काट सकती थी। दुकानदार ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर करने की भी बात कही है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने कहा कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही इस मामले पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed