{"_id":"68ee65d99f9f0d5e56065259","slug":"ghumarwin-police-arrested-drug-smuggler-from-punjab-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-146514-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं पुलिस ने पंजाब से पकड़ा नशा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं पुलिस ने पंजाब से पकड़ा नशा तस्कर
विज्ञापन
57.3 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े दो आरोपियों की सूचना पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस ने पंजाब से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हाल ही में 57.3 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की।
गौरतलब है कि 11 अक्तूबर को घुमारवीं थाना क्षेत्र में पाल सिंह निवासी छालग और आशीष ठाकुर निवासी जोल पलाखी को 57.3 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें नशे की सप्लाई पंजाब से मिलती है।
इस सुराग पर कार्रवाई पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर के जिले बोगीवाला गांव से भूपिंदर सिंह को एसएएस नगर (मोहाली) से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि भूपिंदर सिंह पहले भी इस क्षेत्र में आता-जाता रहा है और कई अन्य व्यक्तियों को नशे की सप्लाई में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्तर पर इस अवैध गतिविधि को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रयासरत है।