फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin from Shimla-Chandigarh side

Bilaspur News: शिमला और चंडीगढ़ की तरफ से घुमारवीं की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए कम हुई दूरी

Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Ghumarwin from Shimla-Chandigarh side
किरतपुर नेरचौक फोरलने पर बना मंडी भराड़ी पुल। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। किरतुपर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल बनने से शिमला और चंडीगढ़ की तरफ से घुमारवीं-हमीरपुर की तरफ जाने वाले वाहनों का सफर 10 किलोमीटर कम हो गया है। वाहनों के लिए पुल खुलने के बाद अब चंडीगढ़ और शिमला की तरफ से आने वाले वाहन जबली से सीधे फोरलेन पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने बिलासपुर शहर का रास्ता छोड़ दिया है, जिससे अब बिलासपुर शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो गया है। फोरलेन पर बना करीब 700 मीटर लंबा मंडी-भराड़ी पुल फोरलेन को बिलासपुर शहर से करीब छह किलोमीटर दूर जबली को आपस में मिलाता है। इससे पहले वाहन चालकों को हमीरपुर, घुमारवीं, कांगड़ा जाने के लिए बिलासपुर शहर से होकर कंदरौर और फिर भगेड़ पहुंचना पड़ता था। जबली से बिलासपुर शहर होकर भगेड़ की दूरी 20 किलोमीटर है, लेकिन अब मंडी भराड़ी पुल से जबली से भगेड़ की दूरी करीब 10 किलोमीटर ही है। इस पुल के बनने से वाहन चालकों के लिए सफर आधा हो गया है।
विज्ञापन

पुल के बनने से न केवल पेट्रोल बल्कि समय की भी बचत होती है। जबली से बिलासुपर होकर भगेड़ पहुंचने के लिए वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है और करीब एक घंटे में भगेड़ पहुंचते हैं, लेकिन फोरलेन से यह समय आधा हो गया है। फोरलेन कंपनी ने जब से वाहनों के लिए इस पुल को खोला है तब से बिलासपुर शहर में भी ट्रैफिक दबाव कम हुआ है। बड़ी बात यह है कि इस पुल के बनने से लोग सीधे गोबिंदसागर झील के ऊपर पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम को मनाली जाने वाले पर्यटक भी इस पुल पर से झील की सुंदरता को निहारते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह से इस पुल से जब यातायात शुरू होगा तो झंडूता और ऋषिकेश से बिलासपुर पहुंचने के लिए लोगों को कई किलोमीटर सफर करने से निजात मिलेगी। वहीं फोरलेन के दूसरे फेज का निर्माण कार्य भी जोरों पर है। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं। दिसंबर तक अगर इसका निर्माण पूरा हो जाता है तो स्वारघाट से ही सारा ट्रैफिक फोरलेन पर डायवर्ट होगा और बिलासपुर के लोगों को भारी यातायात से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed