फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin-Barthi-Shahatlai road will remain closed at night for 15 days.

Bilaspur News: घुमारवीं-बरठीं-शहतलाई मार्ग 15 दिन तक रात के समय रहेगा बंद

Fri, 10 Oct 2025 05:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin-Barthi-Shahatlai road will remain closed at night for 15 days.
सुन्हाणी पेट्रोल पंप से मांडवा पुल तक के लिए आदेश जारी
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों के चलते झंडूता एसडीएम ने लिया निर्णय
शाम 6 से सुबह 7 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद
लोक निर्माण विभाग ने स्पॉट पर लगाया लोगों के लिए चेतावनी बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। भल्लू पुल के पास हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद झंडूता प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाते हुए घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई मार्ग को अगले 15 दिन तक शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
झंडूता की एसडीएम अर्शिया शर्मा ने लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा को पत्र लिखकर यह आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सुन्हाणी पेट्रोल पंप से लेकर भड़ोली कलां नजदीक मांडवा तक सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। केवल आपात कालीन स्थिति में ही इस सड़क को खोला जा सकेगा। गौरतलब है कि 7 अक्तूबर की शाम करीब 6:40 बजे भल्लू पुल के समीप पहाड़ी से अचानक भारी मलबा व पत्थर गिरने से एक निजी बस इसकी चपेट में आ गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पहाड़ी के कमजोर हिस्से को नियंत्रित रूप से गिराया था।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा ने बताया कि भल्लू गांव के निकट लगातार पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए विभाग ने पहले ही ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे। सुरक्षा कारणों से एसडीएम झंडूता को स्थिति से अवगत करवाया गया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। अब यह मार्ग अगले 15 दिनों तक शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed