फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ghumarnvi get fire station.

घुमारवीं में खुला अग्निशमन केंद्र, लाखों लोगों को सौगात

Fri, 19 Feb 2016 10:39 PM IST
राजकुमार सेन / अमर उजाला, बिलासपुर।
राजकुमार सेन / अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 19 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
ghumarnvi get fire station.

उपमंडल घुमारवीं में अग्निशमन चौकी खुलने से क्षेत्र के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब दमकल वाहनों के अभाव में क्षेत्र के किसी की संपत्ति राख नहीं होगी।

विज्ञापन


चौकी खुलने से उपमंडल के लगभग 1.50 लाख लोगों लाभान्वित होंगे। घुमारवीं के बचत भवन में खुली फायर चौकी में 15 कर्मचारियों सहित दो दमकल वाहन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


घुमारवीं में फायर चौकी खुलने से घुमारवीं, झंडूता और सदर विधानसभा क्षेत्रों की लगभग 80 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। इसमें घुमारवीं शहर, भराड़ी, झंडूता, कुठेड़ा, बरठीं, शाहतलाई, भगेड़ और डंगार सहित अन्य क्षेत्रों की लगभग डेढ़ लाख जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमारवीं अग्निशमन केंद्र में अभी बिलासपुर अग्निशमन केंद्र से दो दमकल वाहन भेजे गए हैं। जबकि 15 अप्रैल 2016 को घुमारवीं अग्निशमन केंद्र को अपनी गाड़ियां मिल जाएंगी। हजारों लीटर पानी की क्षमता वाले यह दमकल वाहन लोगों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

अग्निशमन विभाग की गाड़ी घुमारवीं के मेला ग्राउंड के समीप पानी भरेगी। इसके लिए विभाग ने आईपीएच विभाग से समन्वय स्थापित कर लिया है।

बिलासपुर जिला में इससे पहले जिला मुख्यालय जिला अग्निशमन केंद्र और श्रीनयना देवी जी में फायर चौकी है। उपमंडल घुमारवीं में आग लगने की घटनाएं होने पर दमकल वाहन बिलासपुर जिला मुख्यालय से आते थे।

जब तक दूर-दराज क्षेत्रों से बिलासपुर से गाड़ी पहुंचती, तब तक लोगों की संपत्ति जलकर स्वाह हो जाती थी। लेकिन, अब फायर चौकी खुलने से समय रहते आग पर काबू पा लिया जाएगा।

हर वर्ष करोड़ों की संपत्ति होती है राख
आग लगने की घटनाओं के लिए अति संवेदनशील क्षेत्र घुमारवीं उपमंडल में हर वर्ष करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो जाती है। आग लगने पर बिलासपुर से गाड़ी मंगवाई जाती थी, लेकिन जब तक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचती थी, तब तक सबकुछ राख हो जाता था।


जिला फायर ऑफिसर भूपेंद्र डोगरा ने बताया कि डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के आदेशों के मुताबिक घुमारवीं फायर चौकी का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है। घुमारवीं में फायर चौकी खुलने से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। केंद्र में 15 कर्मचारियों सहित दो पानी से भरी गाड़ियां 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed