फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ghaghas school celebraete annual function

पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग ले विद्यार्थी: बंबर

Fri, 19 Jan 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
ghaghas school celebraete annual function
-घागस स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घागस में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, एकल गान, समूह गान, पंजाबी डांस, बिलासपुरी गिद्दा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


समारोह में मुख्यातिथि ने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कमल देव शर्मा और एसएमसी अध्यक्ष ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कमल देव शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने कहा कि स्कूल में आने से उन्हें अपने पन की अनुभूति होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षकों की डांट का स्वाद मीठे आंवले की तरह होती है, जिसके मीठेपन का अहसास बाद में ही पता चलता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चहिए और नशे से दूर रहने रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य उप प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, प्रवक्ता विनोद कुमार, अनिल कुमार, भावना, विजय पाल सिंह, सीमा पाठक, सुरेश ठाकुर, विनोद शर्मा, अंजना ठाकुर, रजनीश ठाकुर, पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, अधीक्षक जय सिंह ठाकुर, बीरबला देवी, अरविंद कुमार, मधु, विजय रानी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed