फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Get an e-Shram card made to avail the benefits of welfare schemes.

Bilaspur News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के िलए बनवाएं ई-श्रम कार्ड

Fri, 07 Aug 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Get an e-Shram card made to avail the benefits of welfare schemes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर। श्रम कल्याण अधिकारी बिलासपुर स्वाति शर्मा ने जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर ई-श्रम कार्ड बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ई-श्रम कार्ड महत्वपूर्ण है।
श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों का राष्ट्रीय स्तर पर डाटाबेस तैयार करना है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए श्रमिक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर और बैंक खाते का विवरण आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पात्र श्रमिक स्वयं ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी ई-श्रम कार्ड बनवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय बिलासपुर अथवा संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed