फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Geriatric Care Giver Training Program Launched

Bilaspur News: जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Tue, 11 Nov 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Geriatric Care Giver Training Program Launched
हेल्पएज इंडिया एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान  में आयोजित
पांच जिलों के 34 प्रतिभागी ले रहे हैं प्रशिक्षण में हिस्सा
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, देखभाल पर मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हेल्प एज इंडिया और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को तीन दिवसीय जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 13 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुल 34 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

इनमें वृद्धाश्रम अपना घर, एकल नारी शक्ति संस्थान, जीवन ज्योति, गुरुकुल और कोल वैली नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं तथा स्थानीय आशा वर्कर्स शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के महासचिव मस्त राम वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे प्रशिक्षण की अत्यंत आवश्यकता है क्योंकि अधिकांश परिवारों में युवा रोजगार के लिए बाहर हैं और बुजुर्गों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित केयर गिवर्स की भूमिका बेहद अहम हो गई है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन नीरजा शर्मा, प्राचार्य जीवन ज्योति नर्सिंग संस्थान ने बेड रिडन बुजुर्गों की साफ-सफाई और देखभाल के तरीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। सुशील पुंडीर ने बुजुर्गों की सामाजिक स्थिति पर चर्चा की, जबकि अधिवक्ता प्रकाश बंसल ने वृद्धावस्था में भावनात्मक सहयोग और संवाद के महत्व पर जानकारी दी। हेल्प एज इंडिया के स्टेट मैनेजर आनंद कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी सत्रों में फिजियोथेरेपी, बेड रिडन मरीजों को सुरक्षित उठाने के तरीकों और व्यावहारिक अनुभव के लिए दियोली स्थित वृद्धाश्रम में एक्सपोजर विजिट आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed