{"_id":"6b57766d7fb4609ab27235688d925f46","slug":"geeta-president-and-reeta-vice-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं नप में कांग्रेस का परचम, गीता महाजन अध्यक्ष और रीता उपाध्यक्ष बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं नप में कांग्रेस का परचम, गीता महाजन अध्यक्ष और रीता उपाध्यक्ष बनीं
ब्यूरो, अमर उजाला/ घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 20 Jan 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं नगर परिषद पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया। कांग्रेस समर्थित पार्षदों की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई। नगर परिषद घुमारवीं में कांग्रेस समर्थित गीता महाजन को अध्यक्ष और रीता सहगल को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
सात सदस्यों वाली नगर परिषद घुमारवीं के शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को भाजपा समर्थित तीन पार्षदों राकेश चोपड़ा, प्रोमिला रत्वान, अमृता शर्मा को एसडीएम आदित्य नेगी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिस अंदाज से घुमारवीं नप में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष की ताजपोशी हुई, उससे स्थानीय विधायक तथा राजेश धर्माणी का राजनीतिक कद भी बढ़ा है। एसडीएम की अध्यक्षता में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। विभिन्न अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस समर्थित पार्षद रीता सहगल ने गीता महाजन का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। जिसका कांग्रेस समर्थित श्याम लाल ने समर्थन किया।
विज्ञापन
नाटकीय घटनाक्रम में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का समय समाप्त होने से ठीक पहले तक भाजपा के तीनों पार्षद नाम प्रस्तावित करने का नाटक करते हुए बिना नामांकन दायर कर निर्वाचन स्थल नगर परिषद कार्यालय से चले गए। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद गीता महाजन को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें कांग्रेस समर्थित पार्षद श्याम लाल ने रीता सहगल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे रीता बंसल ने समर्थन किया।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन दायर हुआ। निर्धारित समय सीमा तक अन्य कोई नामंाकन दायर नहीं हुआ। बाद में रीता सहगल को घुमारवीं नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद घुमारवीं विनोद कुमार शर्मा के अलावा अन्य शहरी इकाई अध्यक्ष रविंद्र लिली, व्यापार मंडल प्रधान हेम राज सांख्यान, अश्वनी रत्वान, महेंद्र रत्वान सहित शहर के कई लोग उपस्थित थे। बाद मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का सीपीएस राजेश धर्माणी के नेतृत्व में स्वागत व विजयी जश्न मनाया गया।