फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gearing up to enter the electoral fray from Jhandutta, Dr. Veeru Ram Kishore demonstrated his strength.

Bilaspur News: झंडूता से चुनावी रण में उतरने की तैयारी, डॉ. वीरू राम किशोर ने दिखाई ताकत

Sun, 26 Jul 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gearing up to enter the electoral fray from Jhandutta, Dr. Veeru Ram Kishore demonstrated his strength.
गेहड़वीं जोन की जनसभा में उमड़े कार्यकर्ता
विज्ञापन

2022 में कांग्रेस ने काटा था टिकट
गेहड़वीं के बाद पांचों जोनों में जनसभाएं कर बनाएंगे रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। पूर्व विधायक डॉ. वीरू राम किशोर ने रविवार को गेहड़वीं जोन में जनसभा आयोजित कर राजनीतिक सक्रियता का प्रदर्शन किया। नरसिंह मंदिर ठाकुरद्वारा में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे।
जनसभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बडोल देवी कैप्टन बलदेव शर्मा तथा ग्राम पंचायत बैरीमियां की पूर्व प्रधान मधु चंदेल ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. वीरू राम किशोर का स्वागत किया। जनसभा में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में डॉ. वीरू राम किशोर को संगठन के कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। समर्थकों ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। कुछ समर्थकों ने यह भी कहा कि टिकट नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीरू राम किशोर झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनकी जगह विवेक कुमार को प्रत्याशी बनाया था। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने एक बार फिर क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
बैठक में निर्णय लिया कि गेहड़वीं जोन के बाद झंडूता, बरठीं, शाहतलाई और कलोल जोन में भी कार्यकर्ताओं की जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की राय लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

जनसभा में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश चंदेल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व प्रधान अश्वनी चंदेल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल नरेश सोहड़, ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अली मोहम्मद, पूर्व उपप्रधान सरवन कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य सुखदेव संधु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed