{"_id":"667018acb8b1f8dcb202ca5e","slug":"gave-information-to-cadets-about-the-organization-of-navy-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118963-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कैडेट्स को दी नेवी के संगठन के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कैडेट्स को दी नेवी के संगठन के बारे में जानकारी
विज्ञापन
-जेएनवी कोठीपुरा में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत शारीरिक व्यायाम के साथ हुई।
कैडेट के बीच नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देने के लिए इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित की गई। इससे उन्हें आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ नेतृत्व करने में सक्षम बनाया गया। इसके अलावा कैडेट्स को नेवी के संगठन के बारे में जानकारी दी गई। नेवल विंग के आला अधिकारियों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने शिविर में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देबाशीष गुहा ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स की शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ाना है। कठोर अभ्यास, व्यायाम और शैक्षिक सत्रों की एक श्रृंखला के माध्यम से कैडेट्स अपने कौशल को निखारने और विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी कैडेट्स को शिविर में मिली जानकारी को पूरी गहनता से प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भारत भूषण, अनिल शर्मा, अमित कुमार, विजय कुमार, गोपाल चंद्र महापात्र, विक्रांत कुमार आदि उपस्थित रहे।