फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gaurav Sharma becomes state YUKAN general secretary

Bilaspur News: गौरव शर्मा बने प्रदेश युकां महासचिव

Sun, 22 Dec 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Sharma becomes state YUKAN general secretary
गौरव शर्मा।
-पिता के राजनीतिक अनुभव का मिला लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व सदर विधायक तिलक राज शर्मा के बेटे गौरव शर्मा को प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है। गौरव शर्मा ने इसके लिए युवा साथियों और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

गौरव शर्मा संगठनात्मक चुनावों में अपने वर्चस्व का डंका बजा कर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बन गए हैं। गौरव एक युवा उद्यमी हैं और उन्होंने बीटेक किया है। उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में एक बार फिर अपने राजनीतिक परिवार का नाम रोशन करवाया है। बता दें कि इनके पिता ने 2002 के विधानसभा चुनावों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हराया है। गौरव को अपने पिता की राजनीति के अनुभव का फायदा भी मिला है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब तक राजनीति में युवाओं की अग्रणी भूमिका नहीं होगी तब तक प्रदेश की राजनीति में प्रगतिवादी विचारों का संकल्प संभव नहीं हो सकता। गौरव का कहना है कि वह देश की राजनीति में जिस तरह स्वर्गीय राजीव गांधी के विचारों को आगे बढ़ाएंगे। वहीं देश की राजनीति में राहुल गांधी की पार्टी और संगठन को लेकर योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed