अब घर बैठे करें गैस की बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए गैस एजेंसी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू की गई है। इससे उपभोक्ता 24 घंटे घर बैठकर गैस की बुकिंग करवा सकते हैं। यह सुविधा 15 फरवरी से शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग साइट पर जाकर गैस बुक करनी होगी। गैस एजेंसी मालिक टेक चंद सैणी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जाती है, उन्हें अब गैस बुक करवाने को एजेंसी आने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता ऑनलाइन गैस बुक करवा सकते हैं। गौरतलब है कि पहले गैस उपभोक्ताओं को गैस बुक करवाने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ते थे। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन, अब ऑनलाइन बुकिंग सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी।