फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Garbage piled up on roadside in Bamta, people worried

Bilaspur News: बामटा में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान

Thu, 21 Nov 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Garbage piled up on roadside in Bamta, people worried
बिलासपुर शहर के साथ लगती बामटा पंचायत में फेंका गया कूड़ा । संवाद
-रात के समय पंचायत क्षेत्र में कूड़ा फेंक रहे अज्ञात लोग
विज्ञापन

-प्रधान बोले, निगरानी के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत बामटा में लगातार फैलाई जा रही गंदगी से स्थानीय लोगों के साथ ग्रामीण भी परेशान हैं। पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर सड़क के किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। अज्ञात लोगों द्वारा लगातार कूड़ा पंचायत क्षेत्र में फेंका जा रहा है।
ग्राम पंचायत बामटा में घुमारवीं डायवर्जन से लेकर मल्लेहराघाट तक सड़क के किनारे फेंकी गई गंदगी सरेआम देखी जा सकती है। हैरानी की बात है कि बिना रोक टोक से चला यह कार्य बढ़ता ही जा रहा है। लोग घरेलू रसोई के कूड़े के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन के काम में निकले मलबे को यहीं पर ठिकाने लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो यह काम अज्ञात लोगों का है। रात के अंधेरे में लोग इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इससे पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। वहीं अली खड्ड पुल मार्ग पर भी अज्ञात लोगों ने डंपिंग साइट बना दी है। जिसका जहां मन करता है वहीं पर कूड़ा फेंक देता है। इससे आसपास रहने वाले बाशिंदों को दिन भर बदबू का सामना करना पड़ रहा है। अवैध तरीके से फेंके जा रहे कूड़े का निष्पादन न होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने की संभावना है। वहीं पर्यावरण को भी इससे नुकसान पहुंच रहा है। इस सड़क पर न सिर्फ ग्रामीण बल्कि शहरवासी भी हर सुबह शाम सैर करने के लिए आते हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीण युवा भी लामबंद होने लगे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सुधार समिति बामटा के पदाधिकारियों में शामिल राज कुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार, अजय, अमन, जावेद खान, संजय कुमार, हरपाल सिंह व बबलू आदि ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा कूड़ा फेंक कर क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को भी बार-बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिलासपुर से इस मामले को लेकर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान विक्रम ठाकुर ने कहा कि उनके पास इस प्रकार की शिकायतें आई हैं। इस बारे में पंचायत सदस्यों से चर्चा कर निर्णय लिया गया है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी ताकि गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे व अली खड्ड पुल के पास गंदगी न फैलाने के सूचना पट्ट भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed