फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Garbage is being burnt openly in broad daylight in Ghumarwin city.

Bilaspur News: घुमारवीं शहर में दिनदहाड़े खुलेआम जलाया जा रहा कूड़ा

Mon, 10 Feb 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being burnt openly in broad daylight in Ghumarwin city.
नगर परिषद घुमारवीं में जलाया गया कूड़ा । स्रोत जागरूक पाठक
- कूड़े में उठ रहे धुएं से लोग परेशान, उठाई कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

-कई जगहों पर कूड़े को इकट्ठा कर लगाई जा रही आग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। एनजीटी के नियमों को ठेंगा दिखाकर घुमारवीं शहर में दिनदहाड़े के कूड़े को जगह-जगह जलाया जा रहा है। इससे जहां पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं सांस और अन्य रोगों के फैलने का भी डर बना हुआ है।

नगर परिषद घुमारवीं ने कूड़े को घर-घर से एकत्रित करने के लिए शुक्रवार और मंगलवार का दिन रखा है। लेकिन अब कूड़े को शहर के अलग-अलग स्थानों पर जलाने का काम किया जा रहा है। हैरानी की बात है कि मंत्री राजेश धर्माणी के घर से 100 मीटर की दूरी पर इस कूड़े को जलाया जा रहा है। इसके अलावा सुन्हानी रोड, दकड़ी चौक और फुटओवर ब्रिज के नीचे सुबह शहर का कूड़ा इकट्ठा कर जलाया जा रहा है। इस कारण शहर में आने वाले लोगों सहित स्थानीय लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कूड़े को जलाने का सिलसिला एक-दो दिनों से नहीं, बल्कि पिछले कई दिनों से चल रहा है। ऐसे में इससे उठने वालें धुएं से लोग परेशान है। धुआं पूरे वातावरण में बना रहता है। स्थानीय लोगों में सुनील शर्मा, प्रमोद, संजय का कहना है कि जब सुबह घुमारवीं बाजार पहुंचते हैं। तब कूड़े के ढेर में आग लगी हुई होती है। कूड़े के जलने से उड़ने वाले धुएं से लोगों का बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन


कोट
घुमारवीं में जिन स्थानों पर कूड़ा जलाया जा रहा है, उसकी जानकारी जुटाकर कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
पवन शर्मा, सहायक पर्यावरण अभियंता, बिलासपुर

नगर परिषद घुमारवीं में जलाया गया कूड़ा । स्रोत जागरूक पाठक

नगर परिषद घुमारवीं में जलाया गया कूड़ा । स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed