{"_id":"5e0cd6668ebc3e87fe108663","slug":"garbage-bilaspur-news-sml3196308122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत और नप में चल रहा विवाद लोगों पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत और नप में चल रहा विवाद लोगों पर भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। खैरियां पंचायत और नप बिलासपुर में चल रहा विवाद आखिर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे शहर के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि लोगों के घर से एक सप्ताह से कूड़ा कचरा तक नहीं उठ पाया है। जिससे लोगों के घर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अगर यही हाल रहा तो घरों में लगे गंदगी के ढेर से बीमारी की सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि नप ने इस संबंध में बैठक कर उपायुक्त बिलासपुर से कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि खैरियां पंचायत में बनी डंपिंग साइट और गोबिंदसागर में फैल रही गंदगी के विरोध में पंचायत के लोगों ने नप को वहां पर कूड़ा फेंकने से रोक दिया है। लोगों का कहना है कि जहां मौके पर शहर की पूरी गंदगी डाली जा रही है। वहीं मृत पशुओं को भी फेंका जा रहा है। जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गुस्साए लोगों ने डंपिंग साइट पर ताले तक लगा दिए थे। जिसके बाद से पंचायत और नगर परिषद दोनों में विवाद बना हुआ है।
गत रोज पहले भी पंचायत के लोगों ने मौके पर हंगामा किया था। जिसके बाद से अभी तक शहर का कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। लोगों में प्रमोद कुमार, अजय चंदेल, सुरज सहगज, रजनीश, नवीन राठौर, राजकुमार, नंदलाल सहित अन्य ने बताया कि करीब एक सप्ताह से कूड़ा नहीं उठ रहा है। जिस कारण घर और दुकानों में कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि इस संबंध में बैठक कर उपायुक्त को प्रस्ताव भेज कर कार्रवाई की मांग की है।