फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ganpati Bappa bid farewell, procession started with musical instruments

Bilaspur News: विदा हुए गणपति बप्पा, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

Thu, 28 Sep 2023 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa bid farewell, procession started with musical instruments
- डियारा और रौड़ा में गणेश महोत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन

- गोबिंद सागर झील में बप्पा की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वीरवार को गणपति विसर्जन को एक पर्व की तरह मनाया गया। शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने हर्षोल्लास के साथ गोबिंद सागर झील में गणपति विसर्जन किया।

डियारा सेक्टर स्थित विश्वकर्मा मंदिर और रौड़ा सेक्टर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव का वीरवार को गणेश विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। भक्तजनों ने पहले मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकली, जो शहर की परिक्रमा करती हुई लुहणूघाट पहुंची। वहां भक्तों ने मोटरबोट के माध्यम से गोबिंद सागर झील में बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा इलाका गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जगह-जगह ठंडे मीठे पानी और खीर के भंडारे भी लगाए गए। रौड़ा सेक्टर में स्थित श्री दुर्गा मंदिर में छठा गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजित हुआ। उत्सव की अंतिम भजन संध्या में भजन गायक अभिषेक सोनी ने एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत कर जहां उपस्थित लोगों को भक्ति रस का पान करवाया। वहीं, पहाड़ी और हिंदी भजनों पर खूब झुमाया। भजन गायक अभिषेक सोनी ने गणेश वंदना गणपति गणेश को हमारा प्रणाम है से भजन संध्या की शुरुआत की। इसके बाद डुग्गी डुग्गी नदियां, मेरी झोपड़ी के भाग, मुझे दास समझकर रख लेना, मिश्री से मीठे बोल, हारा हूं बाबा, सावरियां आजा, मैं गलि गलि रोई, मेरी मंगनी हो गई और भोले दी बरात आदि भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को खूब नचाया। इससे पहले गायक अभिषेक कुमार ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed