{"_id":"68efa810ef03811eed0a2078","slug":"gahar-wah-ket-link-road-is-prone-to-accidents-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-146551-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गाहर-वाह-केट संपर्क सड़क पर हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गाहर-वाह-केट संपर्क सड़क पर हादसों का खतरा
विज्ञापन
गाहर-वाह-केट संपर्क सड़क। संवाद
सड़क विस्तारीकरण के लिए एक साल पहले सड़क से उखाड़ी थी तारकोल
अभी तक नहीं की मरम्मत, स्थानीय लोग, वाहन चालक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत भटेड़ से गाहर-वाह-केट संपर्क सड़क पर टारिंग न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क विस्तारीकरण कार्य के लिए एक साल पहले सड़क से तारकोल को उखाड़ा था। उखाड़ी गई सड़क पर अभी तक तारकोल तक नहीं बिछाया गया है।
सड़क को उखाड़ने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि जल्द ही सड़क का नवीनीकरण कार्य पूरा होगा। इससे क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बावजूद लोगों की उम्मीद जस की तस रह गई और एक साल बीत जाने के बाद भी सड़क का काम अधूरे से पूरा नहीं हो पाया है। अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि उखाड़ी गई सड़क से उड़ रही धूल से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क उखाड़ने के बाद सड़क पर बजरी बिछाने का कार्य तो पूरा कर दिया गया है, लेकिन अभी तक उस पर तारकोल नहीं बिछाई गई है।
इस अधूरे कार्य के कारण सड़क पर धूल उड़ने की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जिससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाहर पंचायत के उपप्रधान राम सिंह ने बताया कि धूल की मात्रा इतनी अधिक हो जाती है कि लोगों को दिन में कई बार अपने घरों की सफाई करनी पड़ती है। इससे न केवल स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों की सांस संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। राम सिंह ने यह भी बताया कि सड़क के किनारे कई ग्रामीण परिवार रहते हैं, जिनमें से कुछ पहले से ही श्वास रोग से पीड़ित हैं। सहायक अभियंता रत्न ने कहा कि बरसात के कारण टारिंग नहीं हो पाई है। जल्द ही काम का शुरू हो जाएगा।