{"_id":"69db9f1d8f8625b0b00c22ae","slug":"gagan-dhiman-became-the-head-of-intuc-block-swarghat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157848-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: इंटक ब्लॉक स्वारघाट के प्रधान बने गगन धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: इंटक ब्लॉक स्वारघाट के प्रधान बने गगन धीमान
विज्ञापन
इंटक ब्लॉक स्वारघाट की नई कार्यकारिणी। स्रोत: इंटक
स्वारघाट में हुई पीडब्ल्यूडी एवं आईपीएच वर्कर यूनियन की बैठक
सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट/गेहड़वीं (बिलासपुर)। हिमाचल पीडब्ल्यूडी एवं आईपीएच वर्कर यूनियन की बैठक रविवार को स्वारघाट में हुई, जिसकी अध्यक्षता इंटक के स्टेट महासचिव जगदीश कुमार ने की। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से गगन सिंह धीमान को स्वारघाट ब्लॉक इंटक का प्रधान चुना गया। देवी राम को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया जबकि पुरुषोत्तम कुमार, कुलदीप सिंह, अंकित कुमार, दिनेश कुमार और बलबीर सिंह को उप प्रधान बनाया गया। नंदलाल को महासचिव, सुनील कुमार को सह सचिव और पंकज कुमार को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सोम कुमार को सचिव, रमेश कुमार और जसपाल सिंह को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। केवल राम और बुधीराम को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा जोगिंदर सिंह को प्रचार सचिव और श्यामलाल, रामपाल और रमेश कुमार को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगतार सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। नवनियुक्त प्रधान गगन सिंह धीमान ने कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासन के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल ठाकुर ने भी नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।