फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Full night DJ irks patients, police in slumber

डीजे बजता रहा, पुलिस सोती रही

Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Full night DJ irks patients, police in slumber
भजन - फोटो : file photo

क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के समीप शुक्रवार रात एक जागरण में रात भर डीजे बजता रहा, लेकिन शिकातय के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू डीजे जागरण शनिवार सुबह छह बजे तक चलता रहा। इसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती मरीज पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर बार-बार संपर्क करते रहे, लेकिन आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी। पुलिस हेल्पलाइन नंबर से खफा मरीजों ने बाद में थाना सदर के एसएचओ को उनके निजी मोबाइल नंबर पर फोन कर अपनी परेशानी सुनाई।
विज्ञापन


एसएचओ के निर्देश पर थाना से एक पुलिस दल अस्पताल पहुंचा और पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। हमीरपुर निवासी राजेंद्र राजन ने बताया कि वह अस्पताल में उपचाराधीन हैं। शुक्रवार देर रात अस्पताल के समीप जागरण में डीजे बज रहा था जो शनिवार सुबह छह बजे तक बजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाया जा सकता। पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर बार-बार फोने करने के बावजूद उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद सीधे एसएचओ को फोन पर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की।

एसएचओ हमीरपुर राजेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed