{"_id":"6ab6c6e7bb8068298301b8fd","slug":"full-details-of-liabilities-should-be-made-available-on-the-pensioner-portal-pensioner-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168550-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देनदारियों का पूरा विवरण पेंशनर पोर्टल पर कराया जाए उपलब्ध : पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देनदारियों का पूरा विवरण पेंशनर पोर्टल पर कराया जाए उपलब्ध : पेंशनर
विज्ञापन
घुमारवीं में हुई राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
भुगतान संबंधी अधिसूचना जारी करने पर जताया सरकार का आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक शुक्रवार को प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चीफ इंजीनियर एचएस चंदेल और अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों और देनदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुखराम, महासचिव केएल शर्मा, उपाध्यक्ष रूपलाल शर्मा, गुरुदेव कौशल, केएस संबयाल, जेके महाजन, अरविंद शर्मा, एचएस चंदेल, वेद प्रकाश शर्मा और राय सिंह सहित अन्य पेंशनरों ने बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि उनकी लंबित एरियर और अन्य देनदारियों का पूरा विवरण पेंशनर पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रत्येक पेंशनर अपने भुगतान की गणना और संबंधित अवधि की जानकारी स्वयं प्राप्त कर सके। बैठक में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की ओर से पेंशनरों के हित में की गई घोषणाओं और वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों की लंबित देनदारियों के शत-प्रतिशत भुगतान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही वर्ष 2016 से 2022 तक के तृतीय श्रेणी पेंशनरों की लंबित देनदारियों के भुगतान संबंधी अधिसूचना जारी करने पर भी सरकार का आभार जताया। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से शेष पेंशनरों की लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए भी जल्द आदेश जारी करने की अपेक्षा जताई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने और बोर्ड में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की आवश्यकता है। बैठक में प्रदेश में बढ़ती चिट्टे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। उन्होंने इसे समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि इस समस्या के खिलाफ पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। बैठक में मोहर सिंह, प्रेम सिंह, जेके महाजन, विद्यासागर, श्रीराम, प्रीतम चंद शर्मा, रमेश चंद, आरसी पजियाला सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।