{"_id":"6613fa83e048af8eba0357e1","slug":"fugitive-accused-in-theft-case-arrested-from-sirmaur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-115648-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चोरी के मामले में भगोड़ा आरोपी को सिरमौर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चोरी के मामले में भगोड़ा आरोपी को सिरमौर से गिरफ्तार
विज्ञापन
- 14 साल पुराने मामले में चल रहा था फरार
- पीओ सेल ने सदर थाना पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस के पीओ सेल ने 14 साल पुराने चोरी के मामले के एक भगोड़े आरोपी को सिरमौर के काला अंब से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने पेशियों से गैरहाजिर रहने पर पिछले साल भगोड़ा करार दिया था। पीओ सेल ने उसे आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी गांच कांगटा फेलेम तहसील रेणुका तहसील ददाहू जिला सिरमौर पर साल 2010 में चोरी के मामले में संलिप्त होने पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने मामले को जिला अदालत में दायर किया। अदालत से आरोपी राकेश को पेशियों पर हाजिर होने के लिए समन, वारंट आदि जारी किए, लेकिन वह गैर हाजिर रहा। इस पर अदालत ने आरोपी राकेश को साल 2023 में भगौड़ा (उद्घोषित अपराधी) करार दे दिया। इसके बाद से पीओ से उसकी तलाश कर रहा था। कुछ दिन पहले पीओ सेल को सूचना मिली कि फरार आरोपी इन दिनों अपने घर पर है। इस पर पीओ सेल के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी रविंद्र कुमार की टीम सिरमौर रवाना हुआ और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।