फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Froud in tourist visa

वर्क परमिट पर मोस्को में नौकरी देने का झांसा देकर युवक से हड़पे लाखों रुपये

Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Froud in tourist visa
3.70 लाख हड़प कर टूरिस्ट
विज्ञापन

वीजा पर भेज दिया मॉस्को
आरोपियों ने नौकरी लगाने का दिया था झांसा
एक महीने धक्के खाकर घर लौटा पीड़ित, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वर्क परमिट पर रूस के मोस्को में नौकरी देने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।
शातिरों ने युवक से 3.70 लाख रुपये लेकर वर्क वीजा देने के बजाय टूरिस्ट वीजा लगवाकर उसे मॉस्को भेज दिया। एक महीने तक वहां धक्के खाने के बाद युवक वापस लौटा और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में कर्म सिंह निवासी वार्ड नंबर-6 तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि उनका बेटा ललित रोजगार की तलाश कर रहा था। उन्हें अपने एक रिश्तेदार से पता चला कि रितेश चौहान विदेशों में अच्छी नौकरी दिलाने का काम करते हैं। इनसे संपर्क करने पर औपचारिकताएं पूछी तो बताया कि केवल पासपोर्ट बनवाकर देना है।
पासपोर्ट बनवाकर रितेश चौहान को दिया। रितेश चौहान ने बेटे ललित के व्हाट्सएप नंबर पर एक एग्रीमेंट हस्ताक्षर करने के लिए भेजा। एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने 70,000 रुपये की मांग की। जो चेक के माध्यम से दे दिए। उन्होंने एक बार फिर 3,00,000 रुपये की मांग की जोकि उसके बैंक खाते में सीधे भेजे दिए। उन्होंने ललित को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने को कहा। एयरपोर्ट पहुंचा तो रितेश चौहान और उसकी पत्नी ने एक अन्य व्यक्ति आदिल रहमान से मिलवाया। कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करवाकर पासपोर्ट और टिकट दे दिया।
विज्ञापन

उन लोगों ने बताया कि मॉस्को में कंपनी की गाड़ी एयरपोर्ट पर उसे लेने के लिए आ जाएगी। रहने, खाने-पीने और नौकरी की सारी व्यवस्था कंपनी की होगी। ललित मास्को एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां पर कंपनी की न तो गाड़ी आई और न ही वहां पर नौकरी का कोई प्रबंध था। नौकरी की बात तो दूर थी वहां पर कोई पूछने तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉस्को के होटल में ठहरा था तो वहां स्थानीय पुलिस नेे कागजातों की छानबीन की। पुलिस ने बताया कि उसके पास सिर्फ टूरिस्ट वीजा है। इस वीजा के मुताबिक एक महीने के भीतर मास्को छोड़कर जाना पड़ेगा। इसलिए तुरंत वापस जाने की व्यवस्था कर लें। ललित को कुछ दिन वहां पर होटल में रुकना पड़ा। इस पर करीब दो लाख रुपये का खर्च हो गया। बड़ी मुश्किल से वापसी आने के लिए टिकट का प्रबंध किया। इस बारे में जब रितेश चौहान से संपर्क किया तो वह उल्टा धमकियां देने लगा। काफी समय बाद उसने 1,50,000 रुपये वापस किए जबकि बाकी पैसे वह नहीं दे रहा है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि सदर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं। इस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed