फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fraud

विदेश में नौकरी के नाम पर भूतपूर्व सैनिक से 10 लाख की ठगी

Sun, 06 Mar 2022 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
fraud
बिलासपुर। ब्रिटेन में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने भूतपूर्व सैनिक से 10 लाख से अधिक की ठगी कर ली। इसकी शिकायत पुलिस थाना से लेकर एसपी कार्यालय से की लेकिन कार्रवाई पूछताछ से आगे नहीं बढ़ पाई। शिकायतकर्ता को कोर्ट का दरवाजा खटकाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर अब बरमाणा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतपत्र में मुंशी राम शर्मा निवासी गांव स्योहला जिला बिलासपुर ने बताया कि वह भूतपूर्व सैनिक है। गत वर्ष माइकल जेडेन नाम के व्यक्ति का ब्रिटेन में नौकरी के संबंध में ईमेल पर संदेश प्राप्त हुआ। संपर्क करने पर दस्तावेज भेजने और फिलिप बार्टन नामक व्यक्ति से बात करने को कहा गया। बताया गया कि फिलिप बार्टन ब्रिटिश दूतावास में हैं। उससे मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने पर आवेदन करने और खाते में वीजा आवेदन शुल्क के रूप में 30 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। विभिन्न शुल्कों के रूप में उनके बैंक खातों में कुल 10 लाख 45 हजार 173 रुपये का भुगतान किया। इतने पैसे जमा करने के बाद और अधिक पैसे की मांग की गई। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उपरोक्त व्यक्ति ने मोबाइल फोन बंद कर दिया। माइकल जाइडन से फिर से संपर्क किया तो उसने आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें साक्षात्कार पत्र प्राप्त होगा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित ब्रिटिश दूतावास का दौरा किया जहां बताया गया कि उपरोक्त व्यक्ति उनके कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस थाना कनॉट प्लेस दिल्ली को दी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करने के लिए कहा। इसके बाद लिखित शिकायत पुलिस चौकी नम्होल व एसपी कार्यालय बिलासपुर में दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed