फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fraud

ऑनलाइन एप के जरिये महिला के खाते से उड़ाए 1.5 लाख रुपये

Sat, 28 Dec 2019 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
fraud
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत हवाण की एक महिला के बैंक खाते से शातिरों ने 1.5 लाख उड़ा लिए। महिला ने घुमारवीं थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हवाण गांव की रूमा देवी का बैक खाता हरलोग के पीएनबी बैंक में है। इसमें करीब 1.75 लाख की राशि जमा थी। महिला दो दिन पहले जब बैंक खाते से पैसे निकलवाने गई तो पता चला कि खाते से करीब 1.5 लाख रुपये गायब हैं। जब बैंक से इसकी डिटेल पूछी गई तो पता चला कि यह पैसा अलग-अलग तारीख को पेटीएम और अन्य ऑनलाइन एप के तहत खाते से निकाला गया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। लेकिन जब उसके फोन पर मैसेज आया तो उसे पता चला कि उसके खाते में बहुत कम राशि रह गई है। इसके बाद बैंक से पता किया तो पता चला कि खाते से 1.5 लाख रुपये गायब हैं।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह न तो इंटरनेट बैंकिंग और न ही कोई ऑनलाइन एप का प्रयोग करती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के खाते की छानबीन कर रही है। उधर, डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed