{"_id":"60afd8128ebc3e34f8741193","slug":"four-persons-arrested-in-animal-murdur-bilaspur-news-mbd39030267","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं का वध करने के आरोप में चार गिरफतार, 15 फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशुओं का वध करने के आरोप में चार गिरफतार, 15 फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। गोवंशीय पशुओं का वध करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 15 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन क्विंटल मांस, पशुओं के अवशेष, पशु काटने के उपकरण और चार कटरे बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फरार आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
सीओ अनुज कुमार चौधरी ने गुरुवार की सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला टांडा हुरमनगर के एक घर में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर मकान के अंदर से 15 लोग भाग गए। मौके से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम बब्बू, अफजाल, परवेज और रिजवान है। उन्होंने फरार अपने सभी 15 साथियों के नाम और पते भी बताए हैं। पुलिस ने मौके से कटे हुए गोवंशीय पशुओं का करीब तीन क्विंटल मांस, 11 सिर, पशु काटने के औजार, इलेक्ट्रानिक कांटा व चार जिंदा कटरे भी बरामद किए हैं। सीओ ने कोतवाली पुलिस व कस्बा चौकी पुलिस इंचाई से गोहत्या न रोकने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गोहत्या करने वालों के खिलाफ वह एनएसए की कार्रवाई की संस्तुति करेंगे। एएसपी डॉ संसार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि सर्किंल के सभी थाना बिलासपुर, खजुरिया, मिलक खानम थाना प्रभारियों को हिदायत दे दी है कि अगर उनके क्षेत्र में गोकशी होती पाई गई तो उनके खिलाफ एसपी को रिपोर्ट भेजने में कोई रियायत नहीं की जाएगी।