फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   four lane work withour environmental departmenent clearance in bilaspur

पर्यावरण मंत्रालय की रोक के बावजूद एनएचएआई ने ग्रीन फील्ड में शुरू किया काम

Tue, 16 Feb 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
four lane work withour environmental departmenent  clearance in bilaspur
टाली में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन ग्रीन फील्ड पर निर्माण कार्य करने में जुटी मशीन। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। एनएचएआई ने पर्यावरण मंत्रालय की रोक के बावजूद कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन ग्रीन फील्ड क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जबकि मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को भेजे पत्र में साफ किया है कि फोरलेन अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में किए गए बदलाव पर री अलाइनमेंट प्लान भेजने के बाद स्वीकृति मिलने पर ही काम शुरू होगा। लेकिन कंपनी ने उससे पहले ही स्वारघाट के जकातखाना में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

फोरलेन प्रभावित एवं विस्थापित समिति ने पीसीसीएफ (हॉफ) को पत्र लिखकर इस मामले के बारे में अवगत करवाया है। समिति के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने बताया कि वन संरक्षण अधिनियम 1980 के पैरा 4.4 के अनुसार वन भूमि के साथ लगते किसी भी क्षेत्र में कंपनी कोई भी निर्माण कार्य नहीं कर सकती है। कहा कि कंपनी ने ग्रीन फील्ड में कार्य शुरू कर दिया है। जबकि इस प्रोजेक्ट के री अलाइनमेंट प्रपोजल को अभी तक मंत्रालय की स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर झील में कंपनी अवैध डंपिंग कर रही है। जबकि बीबीएमबी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। बताया कि जकातखाना के टाली में करीब 300 मीटर ग्रीन फील्ड पर कंपनी ने फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जोकि वन अधिनियम संरक्षण नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

डीएफओ बिलासपुर अवणी भूषण रॉय ने कहा कि उक्त निर्माण कार्य वन भूमि पर नहीं है। हालांकि डीएफओ ने माना कि एनएचएआई मंत्रालय के आगामी आदेशों तक ग्रीन फील्ड पर काम नहीं कर सकती है। किसी अन्य भूमि पर निर्माण कार्य रोकना वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। वहीं एनएचएआई मंडी जोन के परियोजना निदेशक नवीन मिश्रा ने बताया कि ग्रीन फील्ड पर कोई निर्माण शुरू नहीं किया गया है। री अलाइनमेंट प्रपोजल वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed