फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four lane struggle committee's sit-in, demand for construction of rain shelter and employment

Bilaspur News: फोरलेन संघर्ष समिति का धरना, वर्षा शालिका निर्माण और रोजगार की मांग

Sun, 17 Aug 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four lane struggle committee's sit-in, demand for construction of rain shelter and employment
कंपनी पर मनमानी का आरोप, बरसात में तोड़ी गई वर्षा शालिका
विज्ञापन

समिति ने दी चेतावनी, पांच दिन में काम न हुआ तो होगा चक्का जाम
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर भी जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। फोरलेन संघर्ष समिति बह्मपुखर ने रविवार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ठाकुर और सचिव कुलवीर भड़ोल की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में बह्मपुखर चौक पर वर्षा शालिका बनाने और फोरलेन योजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई गई।
समिति पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नौणी से शालाघाट तक बन रहे फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी मनमानी कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरसात के मौसम में कंपनी ने बह्मपुखर चौक पर बनी वर्षा शालिका को तोड़ दिया है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समिति ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर नई वर्षा शालिका का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम जैसे कठोर कदम भी उठाए जाएंगे। समिति ने स्थानीय प्रशासन और फोरलेन प्रबंधन से जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, मुख्य सलाहकार देश राज ठाकुर, जिया लाल ठाकुर, पवन कुमार, पंकज ठाकुर, प्यारे लाल, सोनू कुमार, शेर सिंह, कमल कुमार, दीनानाथ, सुरेंद्र, धीरज और अमन कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed