{"_id":"686526e631cd589fc30761e1","slug":"former-mlas-are-frustrated-due-to-the-complete-loss-of-public-support-hansraj-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-139866-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाधार पूरी तरह से खिसक जाने के कारण बौखला चुके हैं पूर्व विधायक : हंसराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाधार पूरी तरह से खिसक जाने के कारण बौखला चुके हैं पूर्व विधायक : हंसराज
विज्ञापन
खुद को राजनीति में जिंदा रखने के लिए ओच्छे हथकंडे अपनाना उनकी पुरानी आदत
सुर्खियां बटोरने के लिए पूर्व विधायक ने किया हंगामा,अधिकारियों से की धक्का मुक्की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर मंडल भाजपा ने बुधवार को जिला मुख्यालय में किए गए हंगामे को लेकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर तीखा निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि जनाधार पूरी तरह से खिसक जाने के कारण पूर्व विधायक बौखला चुके हैं। खुद को राजनीति में जिंदा रखने के लिए ओच्छे हथकंडे अपनाना उनकी पुरानी आदत है।
भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने कहा कि बंबर ठाकुर राजनीति के नाम पर अधिकारियों को डरा-धमका कर ठेकेदारी करते रहे हैं। जब भी भाजपा का कोई बड़ा नेता बिलासपुर आता है, वह ऐसी ही हरकतें करते हैं। इतना ही नहीं, वह अधिकारियों से धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार करने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसे हथकंडों से उनकी दाल गलने वाली नहीं है। बिलासपुर की जनता उनके हर हथकंडे को अच्छी तरह से पहचान चुकी है। उन पर भ्रष्टाचार और कई गैरकानूनी कार्यों में संलिप्तता के गंभीर आरोप भी हैं। अपनी कारगुजारियों के कारण वह हर तरह से हाशिये पर जा चुके हैं। यही वजह है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद उन्हें कोई नहीं पूछ रहा है। इससे उन पर बौखलाहट पूरी तरह से हावी हो चुकी है। जनाधार गंवा चुके पूर्व विधायक राजनीति में अपना नाम जिंदा रखने के लिए किसी न किसी तरह सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अपना यह उद्देश्य पूरा करने के लिए उन्हें भाजपा के किसी बड़े नेता के बिलासपुर आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। कहा कि बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बिलासपुर आने पर पूर्व विधायक द्वारा किया गया हंगामा इस बात का ताजा उदाहरण है कि वह कितने निचले स्तर तक जा सकते हैं। सुर्खियां बटोरने के लिए पूर्व विधायक ने पहले तो गिने-चुने लोगों के साथ हंगामा किया। जब अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह उनके साथ गालीगलौज व धक्का मुक्की करने पर उतारू हो गए।
एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को धक्के, गालियां और धमकियां देते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस तरह के ओछे हथकंडों से उनके मंसूबे पूरे होने वाले नहीं हैं। बिलासपुर की जनता उनकी हर नौटंकी को अच्छी तरह से जान-पहचान चुकी है।