फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Forest department is slow in removing dangerous trees standing on the roadside

Bilaspur News: सड़क किनारे खड़े खतरनाक पेड़ हटाने में वन विभाग सुस्त

Mon, 27 Apr 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Forest department is slow in removing dangerous trees standing on the roadside
वन परिक्षेत्र झंडूता क्षेत्र के सड़क किनारे खड़े खतरनाक पेड़ लोगों के लिए बना है जानलेवा। संव
तीन साल पहले लिया गया था निर्णय, निरीक्षण के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

आनंदघाट से मांडवा पुल तक डेढ़ दर्जन जगहों पर खतरा
कई वाहन चालक हो चुके घायल, वाहनों को भी हुआ है भारी नुकसान
प्रशासन के निर्देश पर ही कार्रवाई की बात कह रहा वन विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। वन परिक्षेत्र झंडूता के तहत क्षेत्र के कई हिस्सों में सड़कों के किनारे खड़े खतरनाक पेड़ लोगों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। इन पेड़ों को हटाने के लिए लंबे समय से मांग उठ रही है, लेकिन वन विभाग की सुस्ती के चलते अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। करीब तीन वर्ष पहले एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि खतरे वाली जगहों पर खड़े पेड़ों को हटाया जाएगा।

इसके तहत स्वयं एसडीएम ने करीब डेढ़ दर्जन स्थानों का निरीक्षण भी किया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। झंडूता मुख्यालय आनंदघाट से मांडवा पुल तक कई स्थानों पर पेड़ इस कदर झुके हुए हैं कि वे कभी भी सड़क पर गिर सकते हैं। कुछ पेड़ तो सड़क के बीच की ओर झुक कर सीधे हादसों को न्योता दे रहे हैं। खासकर बरसात के मौसम में इन पेड़ों के गिरने का खतरा और बढ़ जाता है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन पेड़ों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। वाहन चालकों के पेड़ों से टकराने के कारण उन्हें चोटें आई हैं और वाहनों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले इन खतरनाक पेड़ों को चिह्नित कर तुरंत हटाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। वन परिक्षेत्र अधिकारी झंडूता अशोक कुमार ने बताया कि यदि प्रशासन की ओर से पेड़ों को हटाने के निर्देश मिलते हैं, तो विभाग इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed