{"_id":"5e1610328ebc3e879f4a9cb3","slug":"forelane-meeting-bilaspur-news-sml320362072","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिनों में फोरलेन का असल रिकार्ड लेकर होना होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिनों में फोरलेन का असल रिकार्ड लेकर होना होगा पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के दौरान बिना मंजूरी बदले गए रोड अलाइनमेंट प्लान और असल भूमि अधिग्रहण प्लान में किए फेरबदल को लेकर प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसडीएम के आदेश के बाद बुधवार को तहसीलदार सदर जय गोपाल शर्मा ने एनएचएआई को 20 जनवरी सुबह 10 बजे गुड फॉर कंस्ट्रक्शन का असल रिकॉर्ड के साथ तहसील कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि एसडीएम सदर ने तहसीलदार सदर को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम सदर ने अपने आदेशों में तहसीलदार सदर को साफ कर दिया है कि तहसीलदार सदर 15 दिन के भीतर फोरलेन में बदले गए रूट की जांच रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में भेजें। एसडीएम सदर ने आदेशों की अनुपालना करते हुए तहसीलदार सदर सभी प्रतिनिधियों को 20 जनवरी सुबह 10 बजे कार्यालय तहसील सदर में अपना असल रिकॉर्ड लेकर उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं। तहसीलदार ने अपने आदेशों में गठित टीम के सदस्यों को कहा कि वे अपना असल भूमि अधिग्रहण प्लान फुल स्केल भारत सरकार की ओर से स्वीकृत रोड अलाइनमेंट प्लान और एनएचएआई अपने साथ गुड फॉर कंस्ट्रक्शन प्लान लेकर उपस्थित हों, जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। फोरलेन विस्थापित समिति के उप प्रधान अशोक कुमार, सीता राम, जगदीश राम, महेंद्र सिंह, सदा राम, बलदेव और महासचिव व पूर्व सैनिक मदल लाल शर्मा ने बताया कि एनएचएआई मौके पर बिना दस्तावेजों के पहुंच जाती है। इससे अधिकारियों के समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है। अगली बार ऐसा न हो, इसलिए समिति ने पहले ही तहसीलदार सदर को यह पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है।