{"_id":"602d5ae68ebc3ee93f2997f9","slug":"foreland-work-stoped-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3613443141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के आदेश के बाद फोरलेन का कार्य बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के आदेश के बाद फोरलेन का कार्य बंद
विज्ञापन
बिलासपुर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की ग्रीन फील्ड पर किए जा रहे निर्माण कार्य को बंद कर दिया है। पर्यावरण मंत्रालय के आदेशों के बावजूद एनएचएआई ने स्वारघाट के टाली में ग्रीन फील्ड पर कार्य शुरू कर दिया था। 17 फरवरी को अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद वन विभाग ने भी एनएचएआई को काम बंद करने के आदेश दिए। इसके बाद काम बंद हो गया है।
पर्यावरण मंत्रालय ने इस फोरलेन की प्री अलाइनमेंट प्रपोजल की रिपोर्ट प्रदेश सरकार से मांगी है। वहीं वन विभाग ने एनएचएआई से इसकी प्रपोजल मांगी है। जब तक री अलाइनमेंट प्रपोजल को केंद्र सरकार से अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक ग्रीन फील्ड पर कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा। लेकिन मंत्रालय की स्वीकृति के बिना ही एनएचएआई ने काम शुरू कर दिया था। फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित विस्थापित समिति ने इस संबंध में पीसीसीएफ (हॉफ) को पत्र भी लिखा है। समिति के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने कहा कि ग्रीन फील्ड पर निर्माण कार्य शुरू करना मंत्रालय के आदेशों की उल्लंघना है। बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने एक बार फिर से एनएचएआई को काम बंद करने के आदेश दिए। इसके बाद काम बंद हो गया है।
स्वारघाट वन क्षेत्र के आरओ नंदलाल ने बताया कि वन विभाग ने एनएचएआई को काम बंद करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को टाली में ग्रीन फील्ड पर किए जा रहे निर्माण कार्य को एनएचएआई ने बंद कर दिया है। कहा कि मंत्रालय की स्वीकृति आने तक इसका काम बंद करने के आदेश दिए हैं।