फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   for in three persons in killing dog

तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कुत्ते का कराया पोस्टमार्टम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
for in three persons in killing dog
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र की उत्तराखंड सीमा से सटी ग्रीन पार्क कॉलोनी में कुत्ते को मारकर दफन करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुत्ते के शव को गड्ढे से बाहर निकालकर पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम भी कराया है।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी मोहन सिंह डंगवाल रुद्रपुर के जनपदीय पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, उन्हें एक वीडियो के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि उनकी कॉलोनी के एक कुत्ते को कॉलोनी के ही सचिन, वीरेश, अरुण ने किसी के कहने पर कुत्ते को मार दिया है। आरोपी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम आदि धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को रूद्र विलास चौकी प्रभारी संजय कुमार तोमर और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी के सिंह, डॉक्टर समर राही, घनश्याम, सहायक मुलायम सिंह यादव आदि के साथ ग्रीन पार्क कॉलोनी के समीप पहुंचे। उन्होंने गड्ढे में दफनाए गए कुत्ते के शव को बाहर निकालकर पशु चिकित्सकों ने की टीम ने कुत्ते के शव का संयुक्त रूप से पोस्टमार्टम किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी पीएम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed