फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Food van will pave the way for self-reliance for women: Dharmani

महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करेगी फूड वैन : धर्माणी

Wed, 05 Feb 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Food van will pave the way for self-reliance for women: Dharmani
बिलासपुर की बकरोआ पंचायत में फूड वैन का शुभारंभ करते तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी । संवाद
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बकरोआ पंचायत में फूड वैन का किया शुभारंभ
विज्ञापन


समाज के हर वर्ग तक विकास के लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। बकरोआ पंचायत में बुधवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अराधना स्वयं सहायता समूह को सरकार द्वारा प्रदान की गई फूड वैन का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।


राजेश धर्माणी ने कहा कि यह फूड वैन ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास के लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इस फूड वैन के माध्यम से हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिले। अराधना स्वयं सहायता समूह, जो इस वैन का संचालन करेगा, ने इस परियोजना में सक्रिय रूप से भाग लिया है। समूह की महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे इस वैन का संचालन दक्षता से कर सकें। इस पहल से न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मंत्री ने फूड वैन के शुभारंभ के बाद समूह की महिलाओं से संवाद किया और उन्हें इस नई पहल के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed