फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fog stopped the speed of vehicles on four lanes and highways

Bilaspur News: धुंध ने फोरलेन और हाईवे पर रोकी वाहनों की रफ्तार

Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles on four lanes and highways
सुबह 11 बजे तक नहीं निकल रही धूप, ठिठुरन से लोग परेशान
विज्ञापन

- गोबिंद सागर झील में रास्ता भटक रहे मोटर बोट
- फसलों को पर भी पड़ रहा असर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में घनी धुंध ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकलने से लोग ठिठुरने को मजबूर है। फोरलेन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी है। साथ गोबिंद सागर झील में मोटर बोट भी रास्ता भटक रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक के बाद धुंध की चादर हटना शुरू होती है, जबकि शाम को 4 बजे के बाद ठंड बढ़ना शुरू हो जाती है। घनी धुंध होने से गोबिंद सागर झील के उस पार से मोटर बोट के माध्यम से प्रतिदिन मुख्यालय आने वाले लोग भी परेशान हैं। धुंध से झील में विजिविल्टी नहीं रहती है। इससे मोटर बोट कई बार रास्ता भटक जाते हैं। वहीं, झील के किनारे से होकर गुजरने वाले फोरलेन और चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुबह धुंध के कारण विजिविल्टी 20 मीटर से कम रह रही है। इससे वाहन धीमी रफ्तार से गंतव्य की ओर जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का कहर और बढ़ेगा। इसकी एक मुख्य वजह पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी है।
विज्ञापन

अभी लोगों को धुंध और कोहरे से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। हालांकि, दिन में धूप से राहत मिलेगी। वहीं, धुंध का असर खेती पर भी असर हो रहा है। प्याज, लहसुन जैसी फसलें पीली पड़ने लगी हैं। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं की प्रभारी डॉ. सीमा शाह ने बताया कि 2 जनवरी तक बारिश होने के आसार नहीं हैं। इस कारण किसानों को बारिश और इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि सब्जियां को कोहरे से बचाने के लिए हल्की सिंचाई और धुएं का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed