{"_id":"626ae7ba5fd310697b353196","slug":"flying-squad-investigation-completed-in-khair-tree-felling-case-in-bilaspur-bilaspur-news-sml4071615126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर कटान मामले में फ्लाइंग स्क्वायड ने सौंपी विभाग को रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर कटान मामले में फ्लाइंग स्क्वायड ने सौंपी विभाग को रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के मझासु और हरलोग के ढांगू जंगल में हुए अवैध कटान की जांच रिपोर्ट फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने विभाग को सौंप दी है। जांच में पाया गया है कि बिलासपुर वन विभाग के अधिकारियों ने जो खैर कटान का आंकड़ा दिया था वो सही है। कटान के बाद विभाग द्वारा की कार्रवाई को भी सही बताया है।
जिले के पनौल बीट के मझासु और हरलोग के ढांगू जंगल में अवैध कटान की जांच का जिम्मा शिमला की फ्लाइंग स्क्वायड टीम को सौंपा था। जिले के मझासु में 18 और ढांगू में 10 पेड़ खैर के काटे गए थे। इसमें अवैध रूप से काटे पेड़ों की कुछ लकड़ी भी बरामद की थी।
अमर उजाला ने 22 मार्च के अंक में इस खबर को प्रमुखता से छापा था। इसमें खुलासा किया था कि ढांगू में वन माफिया ने पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। खबर प्रकाशित होने के बाद फ्लाइंग स्क्वायड टीम इस मामले की जांच के लिए बिलासपुर पहुंची थी। अब टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट वन विभाग को सौंप दी है। इसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
वन काटुओं पर होगी कड़ी कार्रवाई : शर्मा
जिला मुख्य अरण्यपाल अनिल शर्मा ने कहा कि वनों की रक्षा और इन पर कुल्हाड़ी चलाने वालों (वन काटू) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। टीम ने जांच रिपोर्ट में बताया है कि जिले की अधिकारियों द्वारा अवैध कटान मामले में सही कार्रवाई की है। बताया कि टीम ने जंगलों में जाकर पेड़ों की जांच की और पाया कि जितना आंकड़ा जिले से दिया था उतने ही पेड़ों का कटान हुआ है। वहीं जो लकड़ी पकड़ी गई है उसकी रिपोर्ट भी सही पाई गई है।