{"_id":"66659d8ae42dab4a380b4d00","slug":"flood-of-faith-gathered-at-shaktipeeth-nayanadevi-25-thousand-people-paid-obeisance-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-118592-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शक्तिपीठ नयनादेवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शक्तिपीठ नयनादेवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार ने टेका माथा
विज्ञापन
- सुबह चार बजे खुले कपाट, पूरा दिन माता के जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर
- गर्मी से निजात दिलाने के लिए समाजसेवी लोगों ने लगाई ठंडी पानी की छबीले
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंचे। सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। सारा दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
श्रद्धालुओं को काफी समय तक तपती गर्मी में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं, समाजसेवी लोगों की ओर से मंदिर के मुख्य द्वार के पास ठंडे पानी की छबील लगाई। युवक कतार में खड़े श्रद्धालुओं को ठंडा और मीठा पानी पिलाते रहे। इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। सुबह 6:00 बजे तक श्रद्धालुओं की कतारें मुख्य द्वार के बाहर तक पहुंच चुकी थीं। मंदिर परिसर में धूप से बचने के लिए टेंट लगाया गया था। वहीं, मंदिर न्यास और होमगार्ड के जवानों ने व्यवस्था बनाए रखी। श्रद्धालुओं को कतार में माता रानी के दर्शन कराए गए। रविवार को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने प्राचीन कुंड में आहुतियां भीं डाली।