फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Five year old girl started Ramlila

Bilaspur News: पांच साल की बच्ची ने किया रामलीला का शुभारंभ

Tue, 31 Oct 2023 04:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
Five year old girl started Ramlila
-हिम्मर लुहाणी में 27वीं बार शुरू हुई रामलीला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत छत के हिम्मर लुरहाणी गांव में आदर्श राम नाटक क्लब की ओर से रामलीला मंचन शुरू किया गया। इसका शुभारंभ गांव की एक पांच वर्षीय बच्ची आव्या धीमान से करवाया गया।

रामलीला के पहले दिन नारद मोह के दृश्यों का मंचन किया गया। इसमें नारद का मोह माया में फंसना, इंद्र, भगवान शिव, ब्रह्मा व विष्णु के पास जाना और कामदेव को जीत लेने की बातें करना, भगवान विष्णु द्वारा माया नगरी की रचना करके स्वयंवर में जाना और वहां स्वयंवर में भगवान विष्णु को श्राप देने के दृश्यों का मंचन किया गया। राम नाटक क्लब के संयोजक पंडित रमेश कुमार और सह संयोजक राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि 26 साल से इस रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 27वीं बार इसका मंचन किया जा रहा है। बताया कि आव्या की दादी निर्मला देवी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं, पिता पंकज धीमान घुमारवीं और तलाई नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता डॉक्टर शिल्पा शिमला में एमओ के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आव्या धीमान ने मौजूद कलाकारों और लोगों को दो मिनट में ही संपूर्ण रामलीला का वर्णन सुना दिया। इस अवसर पर प्रधान प्रवीण शर्मा, भागीरथ शर्मा, सतीश शर्मा, हरिपाल शर्मा, कैप्टन नंद लाल, रामपाल और अनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed