{"_id":"5efe1ea78ebc3e433922cbfe","slug":"five-stranded-for-murdering-married-woman-for-dowry-bilaspur-news-mbd3545054102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने के आरोप में पांच फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने के आरोप में पांच फंसे
विज्ञापन
Five stranded for murdering married woman for dowry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। दहेज में कार और तीन लाख रुपये न देने पर एक युवक और उसके चार परिजनों पर दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पति समेत पांचों लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने एक अन्य दहेज हत्या में नामजद पति को गिरफ्तार किया है।
सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना सितारगंज के गांव अरविंदनगर निवासी निखिल विश्वास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपने पुत्री निकिता की शादी 17 फरवरी 2017 को कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुरओझा निवासी शुभम विश्वास से की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के मुताबिक खासा दान दहेज दिया था। आरोप है कि कम दहेज मिलने से पति शुभम विश्वास, ससुर सुनील विश्वास, सास शिखा विश्वास, ननद अनीता, ननदोई कमलेश विश्वास खुश नहीं थे। वह लोग उसकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 22 जून को ससुराल वालों ने एकराय होकर उसकी पुत्री को दहेज न लाने पर मारा-पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। किसी तरह सूचना पर मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने उसे मरणासन्न हालत में बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चलता रहा। 29 जून की रात को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीस जून को बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने ससुराल वालों पति, सास, ससुर, ननद, ननदोई के खिलाफ दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और बरेली पुलिस से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी मंगाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कोतवाली पुलिस ने ग्राम देवापुर उर्फ दुर्जनपुर निवासी सीमा की दहेज की खातिर हत्या के मामले में नामजद पति मूलचंद निवासी देवापुर को गिरफ्तार कर चालान किया है।