{"_id":"6584216928954a5b6200d668","slug":"five-sector-officers-will-be-appointed-for-the-new-year-fair-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-10419-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नववर्ष मेले नियुक्त किए जाएंगे पांच सेक्टर अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नववर्ष मेले नियुक्त किए जाएंगे पांच सेक्टर अधिकारी
विज्ञापन
-श्री नयना देवी जी में नववर्ष मेले के सफल आयोजन के लिए एडीसी ने की बैठक
-एसडीएम श्री नयना देवी जी को मेला अधिकारी, डीएसपी को पुलिस मेला अधिकारी किया नियुक्त
- मेलों के दौरान ढोल नगाड़ों, पटाखों पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होने वाले नववर्ष मेले के प्रबंधों के लिए बैठक का आयोजन मातृ आंचल नयना देवी के सभागार में किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एवं मंदिर आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने की। उन्होंने मेले के दौरान कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है।
एसडीएम श्री नयना देवी जी धर्म पाल को मेला अधिकारी, डीएसपी विक्रांत बोंसरा को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया। एडीसी ने कहा कि श्री नयना देवी जी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधाएं, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन व मंदिर न्यास भरपूर प्रयास करेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मेलों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार पुलिस कर्मी और होमगार्ड के जवान भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। मेलों के दौरान ढोल नगाड़ों, पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वाहनों को निश्चित किए हुए स्थानों पर पार्किंग करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को यातायात में असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए कि श्री नयना देवी की समस्त पार्किंगों में निर्धारित दामों को डिसप्ले करवाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर श्रद्धालुओं से अधिक वसूली न की जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि चिकित्सा सहायता कक्षों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं ऑक्सीजन सिलिंडर रखना सुनिश्चित करने सहित एंबुलेंस की व्यवस्था करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जल भंडारण टैंकों की सफाई, मेले दौरान पानी की टेस्टिंग करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। अग्निशमन विभाग को मेले के दौरान फायर टेंडर,आवश्यक उपकरणों सहित सजग रहने के निर्देश दिए। बिजली बोर्ड के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने सहित विद्युत की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।