फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   five lakh to martyre family

शहीद के परिवार को दिया पांच लाख का चेक

Sat, 19 Feb 2022 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
five lakh to martyre family
भराड़ी (बिलासपुर)। बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के सेऊ गांव के शहीद अंकेश के घर पहुंचकर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर भी मौजूद रहे। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शहीद के पिता बांचा राम से कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंकेश की शहादत पर दुख जताया है।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से हर मदद की जाएगी। अंकेश ने महज 22 वर्ष की उम्र में देश सेवा में अपनी शहादत दी है। शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों को नमन करती है और शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री सैनिक वेलफेयर फंड की तरफ से शहीद के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। शहीद के पिता ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन का सहयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed