फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Five crore rupees spent on the development of 25 villages: Deputy Commissioner

25 गांवों के विकास पर पांच करोड़ खर्च : उपायुक्त

Tue, 23 Dec 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Five crore rupees spent on the development of 25 villages: Deputy Commissioner
जिला स्तरीय अभिसरण समिति बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति, नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

विभागों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक हुई। इस दौरान विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति और नशा मुक्त भारत अभियान की प्रगति की जानकारी साझा की गई। डीसी ने बताया कि गैप फिलिंग के आधार पर चयनित 25 गांवों में विकास कार्यों पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करें ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की समीक्षा में यह बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 4,783 दिव्यांगों को दिव्यांग राहत भत्ता और 23 छात्रों को दिव्यांग छात्रवृत्ति के तहत लगभग 9 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी शहरी निकायों में कुल 630 पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ मिल रहा है, जिनमें 87 अल्पसंख्यक परिवार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राज कुमार, जिला न्यायवादी सीएस.भाटिया, जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक के माध्यम से जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने और समयबद्ध रूप से लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed