{"_id":"678e5b28484f627f370f4e74","slug":"five-boxes-of-country-liquor-caught-from-the-store-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-130592-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्टोर से देसी शराब की पांच पेटियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्टोर से देसी शराब की पांच पेटियां पकड़ीं
विज्ञापन
कंपनी के सुपरवाइजर पर मजदूरों को शराब बेचने का आरोप
सुपरवाइजर पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर पुलिस ने रेल लाइन के काम में लगी कंपनी के स्टोर से 5 पेटियां देसी शराब की बरामद कीं। आरोप है कि कंपनी का सुपरवाइजर मजदूरों को शराब को बेच रहा था। पुलिस ने सुपरवाइजर पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का दल रविवार शाम गश्त करता हुआ किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की तुन्नू टनल के पास पहुंचा। सूचना मिली कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का निर्माण कर रही एक कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर कंपनी के स्टोर में देसी शराब मजदूरों को बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने कंपनी के स्टोर में दबिश दी तो पांच पेटी देसी शराब की बरामद हुई। आरोपी की पहचान सोहन लाल निवासी गांव संगलदान तहसील गोल जिला रामबन जम्मू और कश्मीर के रूप में हुई है। वह कोट गांव में किराये के मकान में रह रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि शराब को कब्जे में लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।