फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   First position of Ghumarwin Girls School in quiz competition

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में घुमारवीं कन्या पाठशाला का पहला स्थान

Sat, 26 Aug 2023 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
First position of Ghumarwin Girls School in quiz competition
-छात्र विद्यालय में किया युवा महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला घुमारवीं में खंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में रेड रिबन कार्यक्रम की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता में घुमारवीं खंड-2 के विभिन्न स्कूलों के तीन-तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला घुमारवीं की छात्राओं ने पहला, छात्र पाठशाला घुमारवीं के छात्रों ने दूसरा और कोठी स्कूल के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। समारोह में स्थानीय पाठशाला के उप प्रधानाचार्य अमरनाथ संधू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद की। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के अध्यापक, विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक और प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed