फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire Service Week concludes at NTPC Kol Dam Project

Bilaspur News: एनटीपीसी कोल डैम परियोजना में फायर सर्विस वीक संपन्न

Mon, 20 Apr 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fire Service Week concludes at NTPC Kol Dam Project
सीआईएसएफ यूनिट की पहल, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों तक को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

फायर फाइटिंग, फर्स्ट एड और लाइव डेमोंस्ट्रेशन से बढ़ाई जागरूकता
30 अप्रैल से पहले टाउनशिप के हर घर में उपलब्ध होंगे अग्निशमन उपकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोल डैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में सीआईएसएफ यूनिट द्वारा आयोजित फायर सर्विस वीक सफलतापूर्वक संपन्न हो गया । इस अवसर पर एनटीपीसी के एचओपी एसएस राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विनोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष फायर सर्विस वीक का थीम सेफ स्कूल, सेफ हॉस्पिटल एंड फायर सेफ्टी अवेयरनेस टुगेदर फॉर फायर प्रिवेंशन रखा गया। मंच संचालन फायर इंस्पेक्टर पंकज सिन्हा ने किया। सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान अग्नि सुरक्षा और रोकथाम को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनटीपीसी कर्मचारियों के लिए फर्स्ट एड, फायर फाइटिंग क्लास और लाइव डेमोंस्ट्रेशन कराए गए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके अलावा डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई। गृहिणियों, कर्मचारियों और सीआईएसएफ कर्मियों के लिए क्विज व अन्य जागरूकता प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिल्पा, नहर गांव, स्थानीय अस्पताल और कैंटीन में भी फायर सेफ्टी से संबंधित प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन किए गए। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा को लेकर हर व्यक्ति को सतर्क और जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि 30 अप्रैल से पहले एनटीपीसी टाउनशिप के प्रत्येक घर में अग्निशमन उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed